BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2026, 4:04 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की दलौदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे में किया मोरखेड़ा रोड पर चाकू दिखाकर हुई वारदात का खुलासा, गैंग के चार बदमाश चढ़े हत्थे, पूछताछ में कबूला जुर्म, नकदी-मोबाइल और बाइक बरामद, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। दलौदा पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मशरूका, मोबाइल फोन, नगदी, मोटरसाइकिल और चाकू भी जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राधेश्याम पंवार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 13 फरवरी 2026 को फरियादी विजय पिता राजकुमार बोरासी (उम्र 20 वर्ष), निवासी इमली चौक, थाना दलौदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दोस्तों भूपेंद्र और ऋषिराज के साथ रात करीब 10 बजे मोरखेड़ा से घर लौट रहा था। इसी दौरान अयान, जुबेर, फैजान और वसीम मोटरसाइकिल पर पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने हाथ देकर उन्हें रोका, चाकू दिखाकर मारपीट की और 2000 रुपये नगद व एक एंड्रॉयड मोबाइल लूट लिया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 68/26, धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी-
अयान पिता रईस मेवाती, उम्र 20 वर्ष, निवासी सोनगिरी
वसीम पिता याकूब मेवाती, उम्र 23 वर्ष, निवासी सोनगिरी
जुबेर उर्फ जुम्बा पिता फारुख मेवाती, उम्र 18 वर्ष, निवासी मोरखेड़ा
फैजान उर्फ मुस्तफा पिता मोहम्मद इशाक मेवाती, उम्र 19 वर्ष, निवासी बानीखेड़ी

जब्त मशरूका-
आरोपियों के कब्जे से 2000 रुपये नगद, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें तथा एक चाकू विधिवत जप्त किया गया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका- 
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राधेश्याम पंवार, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह तोमर, सहायक उपनिरीक्षक सीताराम शर्मा, प्रधान आरक्षक दीपेंद्र सिंह पंवार, जितेंद्र सिंह गौर तथा आरक्षक जितेंद्र कटारिया, जितेंद्र कोठे, लाजपत राय सेन और सागर शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दलौदा पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE