BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2026, 11:52 am
BIG NEWS : सीतामऊ के व्यापारी ने ट्रेडमार्क चोरी का लगाया आरोप, Galvanize Steel नाम से रतलाम में नकली माल बेचने का खेल, व्यापारी ने थाने में दी शिकायत, पढे़ खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले के सीतामऊ में ट्रेडमार्क उल्लंघन और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक स्थानीय फर्नीचर व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि रतलाम की एक फर्म उनके रजिस्टर्ड ब्रांड नाम का अवैध उपयोग कर नकली माल बना और बेच रही है। मामले में थाना सीतामऊ में लिखित शिकायत दी गई है।


सीतामऊ निवासी अदनान बोहरा, जो नेशनल फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार एवं YH Global Furnitech LLP के ओनर हैं, ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनका ब्रांड “Galvanize Steel” भारत सरकार के अंतर्गत विधिवत पंजीकृत है।


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रतलाम स्थित एक फर्म द्वारा उनके रजिस्टर्ड ब्रांड के समान नाम और डिजाइन का उपयोग कर नकली और कॉपी माल का निर्माण व बिक्री की जा रही है। इससे न केवल उनके व्यापारिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि उपभोक्ताओं के साथ भी धोखाधड़ी हो रही है। व्यवसायी का कहना है कि उन्होंने 26 जनवरी 2026 को संबंधित फर्म को चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद कथित रूप से अवैध गतिविधियां जारी रहीं।


शिकायत में ट्रेड मार्क्स एक्ट और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही तत्काल FIR दर्ज कर छापामार कार्रवाई करते हुए नकली माल जब्त करने की मांग भी की गई है।


हमें से चर्चा में शिकायत कर्ता अदनान बोहरा ने बताया कि “हमारा ब्रांड विधिवत रजिस्टर्ड है। इसके बावजूद हमारे नाम से कॉपी माल बाजार में बेचा जा रहा है। हमने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।”


फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित फर्म पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE