BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2026, 2:36 pm
KHABAR : एमपी में बे-मौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद, विधानसभा में उठा मामला, सरकार ने सर्वे कराने के दिए निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश के चलते कई जगहों पर फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में हुई अचानक बारिश और आंधी के चलते किसानों की फसलें खराब हो गई है। जिससे अन्नदाताओं में चिंता का माहौल है। वहीं एमपी बजट सत्र के पांचवें दिन ओला-बारिश से खराब हुई फसलों का मामला उठाया गया। जिस पर सरकार ने सर्वे कराकर मुआवजा देने की बात कही है।


उज्जैन में बे-मौसम बारिश ने मचाई तबाही!
उज्जैन जिले में आसपास के क्षेत्र में दूसरे दिन भी लगातार बारिश का दौर देखा गया। सुबह से ही रिमझिम और कहीं तेज बारिश हुई। बेमौसम बारिश से मौसम में भी बदलाव हुआ है और पारा भी लुढ़का हुआ नजर आ रहा है। कल रात भी नागदा खाचरोद उन्हेल और महिदपुर तहसील में ओलावृष्टि और बारिश हुई थीं। जिससे किसान परेशान दिखाई दे रहे हैं। इस बारिश से फसलों में काफी नुकसान पहुंचा है।


रतलाम-धार और शुजालपुर में भी नुकसान
रतलाम जिले में बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। खरीफ के बाद अब रबी की फसलों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। बुधवार रात की बारिश के बाद आज शुक्रवार की सुबह तेज बारिश हुई। जिले में लगभग 50ः के नुकसान का अनुमान है। जिसमें गेहूं, चना और लहसुन प्रमुख है। सबसे ज्यादा नगरा और कांडरवासा में नुकसान हुआ है। वहीं धार समेत आसपास अंचलों में कल रात पानी गिरने से खेतों में खड़ी फसलें खराब हो गई। शुजालपुर के कालापीपल के ग्रामीण क्षेत्रों में अति बारिश होने के कारण फसल को काफी नुकसान हुआ है। गेहूं राईडा जैसे फसलें खराब हो गई है। जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है।


विधानसभा में उठा मामला, खराब फसलों का होगा सर्वे
विधानसभा बजट सत्र में कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि 2 दिन की बारिश में पूरे प्रदेश में फसलों को नुकसान हुआ है। सर्वे कर मुआवजा दिया जाए। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार कल ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी कलेक्टर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।


वहीं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि सीएम डॉ मोहन ने कल अधिकारियों को सर्वे के निर्देश दिए थे। सर्वे करवाकर किसानों को राहत राशि दी जाएगी। तहसीलदार और पटवारियों को खेतों में जाने के निर्देश है। 50 फीसदी से ज्यादा नुकसान हुआ तो 32 हजार और 50 फीसदी से कम नुकसान हुआ तो 16 हजार देंगे। राजस्व मंत्री ने यह भी बताया कि पिछली बार भी सोयाबीन नुकसान हुआ था तो 2 हजार करोड़ रुपए दिए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE