नीमच। इस वर्ष होलिका दहन व धुलेण्डी पर्व के विषय में भद्रा व चन्द्रग्रहण, सूतक की विषम स्थिति के कारण विभिन्न पंचांगो मे एवं केलेण्डरों मे एवं मीडिया मे अभूतपूर्व विरोधाभास होने से जनमानस में संशय की स्थिति चिंता का कारण है। इसलिए कर्मकाण्डीय विप्र परिषद नीमच इस विषय पर सर्वसमाज की बैठक में सबको विश्वास में लेकर होलिका दहन एवं धुलेण्डी पर्व कब मनाया जावें ताकि यह सनातन धर्म का उत्सव शास्त्र सम्मत जनहितकारी व सभी के लिए शुभ फल कारक हो। तथा नीमच शहर में सभी सनातनी लोग एक दिन व एक समय पर पर्व को धूमधाम से मनावे, इस हेतु अवगत कराया जाएगा।
विदित हो की गतवर्ष दीपावली पर्व पर बने विरोधाभास होने के चलते विप्र परिषद के आहवान पर सर्वसमाज की बैठक आयोजित करके सभी ने एक मत होकर दीपावली पर्व मनाने का निर्णय लिया था जिसकी सभी ने प्रशंसा की थी।
इसलिए होलिका दहन व धुलेण्डी पर्व को मनाने के विषय में सर्वसमाज के अध्यक्ष, सचिव,एवं प्रतिनिधि एवं गेर समिति के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 22 फरवरी 2026 रविवार को दिन में 3 बजे श्री बिचला गोपाल मंदिर, तिलक मार्ग घंटाघर के पास रखी गई है।