BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2026, 6:20 pm
KHABAR : एबीवीपी का होम साइंस कॉलेज के बाहर प्रदर्शन, पैदल मार्च निकाला, उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन; कहा- ठोस कार्रवाई नहीं हुई, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से संबंधित 19 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राइट टाउन से होम साइंस कॉलेज तक पैदल मार्च निकालकर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को ज्ञापन सौंपा।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने होम साइंस कॉलेज के बाहर नारेबाजी की। एबीवीपी के नगरीय महामंत्री आर्यन पूंज ने बताया कि इन मांगों को लेकर परिषद ने पहले भी रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि दो दिन पूर्व विश्वविद्यालय प्रशासन को श्सद्बुद्धिश् देने के लिए यज्ञ का आयोजन भी किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

आर्यन पूंज ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर सुनवाई न होने के कारण संगठन ने तत्काल समाधान के लिए उच्च शिक्षा मंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखीं। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा और जल्द निर्णय कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य माखन शर्मा, महानगर मंत्री आर्यन पुंज, प्रांत सह मंत्री अनमोल सोनकर, ऐश्वर्य सोनकर, शोभित मिश्रा, अक्षत ताम्रकार, भास्कर पटेल, प्रफुल तिवारी, दिव्यांक पचौरी, लखन मांझी, आशुतोष पटेल, आयुष बारी, कृष्ण ग्वालवंश, यश पटेल, आयुष पटेल, अंकित सिंह, पुष्कर शुक्ला, सोम यादव, आदित्य पावर, प्रक्ष सिसोदिया, अनिकेत श्रीवास्तव, राज नेमा और आभास दुबे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE