BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2026, 10:23 am
NEWS : ब्रह्माकुमारी कपासनसेवा केंद्र पर धूमधाम से मनाई गई परमात्मा शिव की 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर परमात्मा शिव भोलेनाथ की 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती बड़े ही हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया कि परमात्मा शिव सर्वाेच्च सत्ता हैं, जो सर्वधर्म मान्य और सर्व देवों के देव महादेव हैं। उनका यह पावन पर्व सभी भक्तगण व्रत, जागरण एवं श्रद्धापूर्वक पूजन के माध्यम से उल्लास के साथ मनाते हैं।


आशा दीदी ने कहा कि इस शिव जयंती पर हम सभी को अपने मन से कोई न कोई एक बुराई त्यागने का संकल्प अवश्य लेना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने परमात्मा शिव के प्रति अटूट आस्था प्रकट करते हुए जीवन को पवित्र बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित है जिला कृषि अधिकारी विक्रम गंगरार से पधारे कन्हैया लाल गर्ग एवं अवनीश गर्ग एडवोकेट राजकुमार लड्डा कैलाश सोमानी सभी अतिथियों ने परमात्मा शिव का ध्वज लहराकर यह प्रतिज्ञा ली कि वे सदैव स्वयं खुश रहेंगे और दूसरों को भी खुश रखेंगे तथा निरंतर परमात्मा शिव का स्मरण करते रहेंगे।


संस्था का परिचय बीके मधु दीदी  ने दियाअनीता दीदी ने आत्म परिचय दिया कार्यक्रम का संचालन निंबाहेड़ा से पधारे बीके शिवली दीदी ने किया आशा दीदी ने शिव जयंती का गूढ़ रहस्य स्पष्ट किया। सुमन दीदी द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया, वहीं कुमारी खुशी  कुमारी प्रियांशी ने अपने मनमोहक नृत्य से सभी का दिल जीत लिया कार्यक्रम के अंत में बीके ज्योति दीदी ने। राजयोग मेडिटेशनका अभ्यास कराया कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रतिज्ञा की। इसके पश्चात परमात्मा शिव को भोग अर्पित कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE