BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2026, 12:48 pm
KHABAR : डॉ. योगेंद्र धाकड़ की अनूठी और प्रेरणादायक पहल, बेटी के जन्मदिन पर परंपरागत चॉकलेट के बजाय सेहत बाँटकर समाज को जंक फूड के खिलाफ दिया कड़ा संदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

​नीमच। जिला चिकित्सालय के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र धाकड़ ने अपनी 8 वर्षीय सुपुत्री अनाघा धाकड़ का जन्मदिन परंपरागत चॉकलेट के बजाय श्सेहतश् बाँटकर मनाया। डॉ. धाकड़ ने स्कूल में बच्चों को फल वितरित कर समाज को जंक फूड के खिलाफ एक कड़ा संदेश दिया है। उनका मानना है कि वर्तमान में बच्चे अनहेल्दी डाइट के कारण कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिसे रोकना अब अनिवार्य हो गया है।


​डॉ. धाकड़ ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि भारत तेजी से श्डायबिटीज की राजधानीश् बन रहा है और देश में लगभग 4 करोड़ बच्चे मोटापे से पीड़ित हैं। जंक फूड जैसे चॉकलेट, पिज्जा, बर्गर और नूडल्स में अत्यधिक शुगर, नमक और हानिकारक फैट होता है, जो बच्चों में मोटापा, पीसीओडी, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी बीमारियों का मुख्य कारण है। उदाहरण के तौर पर, एक छोटी चॉकलेट बार में ही लगभग 250 कैलोरी होती है, जो पोषक तत्वों के मामले में शून्य है।


​अपनी इस पहल को एक अभियान का रूप देते हुए डॉ. धाकड़ अब नीमच जिले के सभी स्कूलों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर जंक फूड को प्रतिबंधित करने और बच्चों को स्वस्थ विकल्पों के प्रति जागरूक करने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने अपील की है कि अभिभावक और स्कूल मिलकर बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फलों, सब्जियों और साबुत अनाज को बढ़ावा दें। डॉ. योगेंद्र धाकड़ की इस सकारात्मक पहल की शहर में काफी सराहना हो रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE