रामपुरा। नगर के थाना परिसर में आगामी त्यौहारों को लेकर आज दोपहर 12 बजे शांति समिति की बैठक का आयोजन रखा गया। जिसमें आने वाले त्यौहार होलीका दहन, धूलेडी पर्व,रमजान, ईद पर्व आदि त्योहारों को शांति पूर्वक एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाये जाने हेतु बैठक में चर्चा की गई। बैठक में महिला सुरक्षा विभाग़ एवं मनासा प्रभारी निकिता सिंह ने आगामी पर्व की व्यवस्थाएं हेतु विभिन्न विभागों को दिशा निर्देश दिए। इस बैठक में थाना प्रभारी विपिन मसीह, विद्युत विभाग के सहायक यंत्री हरीश जोशी, नगर परिषद विभाग से नंदलाल प्रजापत, अनिल डबकरा, राजस्व विभाग सहित दोनों समुदाय के पदाधिकारी गण, नगर के नागरिक गण एवं पुलिस स्टाफ मौजूद था।