BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2026, 5:25 pm
KHABAR : बाबा भंवरनाथ जी महाराज मेले में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, भोपाल ने जीता खिताब, पढ़े मनोज शुक्ला की खबर 

Share On:-

भौरासा। नगर में आयोजित 10 दिवसीय बाबा भंवरनाथ जी महाराज मेले चली क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इस टेनिस बॉल प्रतियोगिता में लगभग 16 टीमों ने भाग लिया। ग्वालियर, भोपाल, आष्टा, देवास, उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, टोंकखुर्द, हाटपिपलिया, सोनकच्छ, बड़नगर सहित आसपास के क्षेत्रों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।


फाइनल मुकाबला भोपाल की एमजी एचएम एकता और इंदौर की नरेंद्र इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें कड़े मुकाबले में एमजी एचएम एकता भोपाल विजेता रही। विजेता टीम को 2 लाख रुपये तथा उपविजेता इंदौर टीम को 1 लाख रुपये का नगद पुरस्कार नगर परिषद भौरासा द्वारा प्रदान किया गया। फाइनल के मैन ऑफ द मैच घनश्याम यादव (भोपाल) को 11,000 रुपये तथा मैन ऑफ द सीरीज आशीष गौतम (इंदौर) को 5,100 रुपये से सम्मानित किया गया।


मैच की कॉमेंट्री प्रमोद पालीवाल, शैलेंद्र ठाकुर, राज राठौर और मनीष ठाकुर ने की, जबकि अंपायरिंग युवराज सिंह राजपूत, तबरेज शेख और राहुल जादव द्वारा की गई। समापन अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, सीएमओ श्रीमती सविता सोनी सहित पार्षदगण व कर्मचारी उपस्थित रहे और सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE