BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2026, 7:10 pm
NEWS : 25 फरवरी से चित्तौड़गढ़ में सजेगा राष्ट्रीय साहित्य और संस्कृति का महाउत्सव, देशभर के कलमकार और कलाकार लेंगे भाग, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय भाषाओं, संस्कृति, ज्ञान-परंपरा और लोककलाओं को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन “चित्तौड़गढ़ साहित्य उत्सव दृ 2026” का आयोजन 25, 26 एवं 27 फरवरी 2026 को श्री सांवलिया जी विश्रांति गृह, किला रोड, चित्तौड़गढ़ में किया जाएगा। उत्सव का औपचारिक उद्घाटन 25 फरवरी को प्रातः 9 बजे होगा। यह महाउत्सव 21वीं सदी के राजस्थान साहित्यिक आंदोलन की श्रृंखला का महत्वपूर्ण आयोजन है।

उत्सव में हिंदी, संस्कृत, राजस्थानी, अंग्रेज़ी और उर्दू भाषा के विभिन्न सत्र आयोजित होंगे, जिनमें जनभाषा, लोकतांत्रिक चेतना, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक अस्मिता, वैश्विक विमर्श और साझा विरासत जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। “भारत 2047 रू भाषा, संस्कृति और विचार की दिशा” विषय पर विशेष परिचर्चा भी आयोजित होगी। इसके साथ ही छात्र-युवा केंद्रित लेखन कार्यशाला, पुस्तक लोकार्पण, लेखक संवाद और तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान आर्ट गैलरी एवं लोककला प्रदर्शनी, लुप्त होती लोककलाओं के संरक्षण हेतु विशेष प्रस्तुतियाँ, शास्त्रीय नृत्य कथक, राजस्थान की पारंपरिक भवाई, कठपुतली शो, नाटक मंचन, 100 कलाकारों की भव्य सांस्कृतिक संध्या तथा रात्रि काव्य गोष्ठी आयोजित की जाएगी। समापन अवसर पर “चित्तौड़गढ़ साहित्य-संस्कृति घोषणा पत्र दृ 2026” जारी किया जाएगा।

उत्सव में राजस्थान सरकार की समस्त कला, साहित्य एवं संस्कृति अकादमियाँ भी अपनी सहभागिता निभा रही हैं। आयोजन के आयोजक यूथ मूवमेंट राजस्थान के संस्थापक अध्यक्ष शाश्वत सक्सेना हैं, जबकि साहित्यिक संयोजन 21वीं सदी के राजस्थान साहित्यिक आंदोलन के संस्थापक एवं प्रवर्तक अनिल सक्सेना ‘ललकार’ द्वारा किया जा रहा है।

तीन दिवसीय चित्तौड़गढ़ साहित्य उत्सव में देशभर के साहित्यकार, पत्रकार, कलाकार और युवा प्रतिभाएँ भाग लेंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE