BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2026, 6:05 pm
KHABAR : दतिया के भांडेर में तहसीलदार पर खुलेआम पैसे मांगने का आरोप, कांग्रेस नेता ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 50 से अधिक सीमांकन रोके जाने का दावा, पढे़ खबर 

Share On:-

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया के भांडेर तहसील में सीमांकन, नामांतरण और बंटवारे के मामलों को लेकर तहसीलदार पर खुलेआम पैसे मांगने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद जगदीश पाराशर ने इस संबंध में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम सोनाली राजपूत को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि तहसीलदार सुनील भदौरिया द्वारा काम के बदले मोटी रकम मांगी जाती है। पैसे न देने पर फाइलें जानबूझकर अटका दी जाती हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार भांडेर और आसपास के गांवों में 50 से 60 से अधिक सीमांकन (नाप) के मामले जानबूझकर रोके गए हैं। सीमांकन के बदले मोटी राशि की मांग की जाती है और राशि नहीं मिलने पर पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक (आरआई) को जमीन नापने से रोक दिया जाता है।


कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इसी कारण क्षेत्र में जमीन विवाद बढ़ते जा रहे हैं और अवैध कब्जों को लेकर हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। कई मामलों में दो-दो साल से नामांतरण, फौती नामांतरण और बंटवारे के प्रकरण लंबित पड़े हैं। आरोप है कि जब तक लेन-देन तय नहीं हो जाता, तब तक फाइल दर्ज तक नहीं की जाती। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि समय-सीमा की बाध्यता न आए और सौदा तय होने के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ाई जाए।


ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि फरियादियों से बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है और साफ शब्दों में कहा जाता है कि, “रुपए आए बिना काम नहीं होगा।” इसके साथ ही क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतों का भी लेन-देन के आधार पर निपटारा किए जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है।


तहसीलदार ने आरोपों को बताया निराधार
इन गंभीर आरोपों पर जब तहसीलदार सुनील भदौरिया से बात की गई, तो उन्होंने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। तहसीलदार का कहना है कि उनके विरुद्ध लगाए गए आरोप तथ्यहीन हैं और नियमानुसार ही कार्य किया जा रहा है।


फिलहाल मामले को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन के बाद अब इस पूरे प्रकरण में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE