चित्तौड़गढ़। समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल संस्थान द्वारा श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2026 के कार्यक्रम तय किए गए हैं।
महासचिव सोहन पोखरना के अनुसार चौत्र शुक्ल त्रयोदशी 2083, महावीर जन्म कल्याण का महोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत मंडल द्वारा 27 फरवरी को जैन प्रोफेशनल फोरम द्वारा आयोजित कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार, 1 मार्च को महावीर जैन महिला मंडल द्वारा आयोजित महिला स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार, 15 मार्च को योग दिवस, 20 मार्च को महिला सम्मेलन, 22 मार्च को जैन मेला, 28 मार्च को सांस्कृतिक संध्या, 29 मार्च को श्री जैन नवयुवक मंडल द्वारा रक्तदान शिविर, फल वितरण, विचार गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान, 30 मार्च को मेहंदी एवं घूमर का कार्यक्रम होगा। इसी के साथ मुख्य कार्यक्रमों में 31 मार्च को प्रभात फेरी, जैन नवयुवक मंडल के तत्वावधान में शोभायात्रा सहित मुख्य समारोह आयोजित होगा। इसी के साथ 9 अप्रेल को विश्व नवकार मंत्र दिवस पर महावीर मंडल व जीतो के सानिध्य में प्रातः सवा 8 बजे से सवा 9 बजे तक सामूहिक नवकार मंत्र का जाप होगा।
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र दोशी के अनुसार सभी महावीर अनुयायियों में हर्षाेल्लास के साथ पारस्परिक प्रेम स्नेह एवं सामाजिक समरसता में अभिवृद्धि हो इसी मंगल कामना के साथ सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। कोषाध्यक्ष नवीन पटवारी ने बताया कि वर्तमान समय को देखते हुए हार्ड कार्ड की अपेक्षा डिजीटल कार्ड से ही आमंत्रण दिये जाएंगे जो सभी वाट्सअप ग्रुप में ही दिये जाएंगे।