BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2026, 7:40 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में शुरू होने जा रहा “म्हारो पावन चित्तौड़” विशेष सफाई अभियान, वार्ड 12 से होगा शुभारंभ, सड़कों, नालियों और डिवाइडरों की सफाई के साथ सौंदर्यीकरण पर जोर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने एवं नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से “म्हारो पावन चित्तौड़” विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ 26 फरवरी, गुरुवार से वार्ड संख्या 12 से किया जाएगा। अभियान के तहत नगर के सभी वार्डों में चरणबद्ध रूप से व्यापक साफ-सफाई एवं सुधार कार्य संपादित किए जाएंगे।

अभियान के अंतर्गत सड़कों, नालियों एवं डिवाइडरों की समुचित सफाई, विभिन्न स्थानों से कचरा संग्रहण कर डंपिंग स्थलों पर निस्तारण, खाली भूखंडों की सफाई एवं आवश्यकतानुसार चारदीवारी निर्माण किया जाएगा। साथ ही रोड, नाली एवं नालों की मरम्मत, फेरो कवर लगाने, दीवारों पर रंगाई-पुताई कर सौंदर्यकरण, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने एवं आवश्यकतानुसार नई लाइट लगाने की कार्रवाई भी की जाएगी।

इसके अतिरिक्त असुरक्षित विद्युत केबल को सुरक्षित करने, ट्रांसफार्मरों की चारदीवारी करवाने, नाला-नालियों पर अतिक्रमण हटाने, मार्गों पर लंबे समय से खड़े खराब वाहनों को हटाने तथा वार्ड में स्थित पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई जैसे कार्य भी सुनिश्चित किए जाएंगे। आमजन को कपड़े की थैलियां वितरित कर पॉलिथीन उपयोग से बचने हेतु प्रेरित किया जाएगा एवं घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

नगर परिषद द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं, स्वच्छता बनाए रखें तथा अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें, ताकि “म्हारो पावन चित्तौड़” का संकल्प साकार हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE