BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2026, 7:40 pm
KHABAR : भगोरिया हाट बाजार एवं होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान, पूर्व खाद्य विभाग की सघन कार्यवाही, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार भगोरिया हाट बाजार एवं होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में विशेष जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।


अभियान के तहत विगत पाँच दिनों से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पाद, मिठाइयाँ तथा विशेष रूप से कोल्डड्रिंक सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की सघन जांच की जा रही है, 24 फरवरी 2026 को जिले के ग्राम मदरानी, रंभापुर एवं कल्याणपूरा में दो टीमों द्वारा निरीक्षण कर भगोरिया में आमतौर पर विक्रय किए जाने वाले पान मसाला, नमकीन, कोल्डड्रिंक आदि खाद्य पदार्थों के कुल 26 नमूने जांच हेतु लिए गए।


इसके अतिरिक्त तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही 38 नमूनों की प्राथमिक जांच की गई इनमें से 2 नमूनों को विस्तृत परीक्षण हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।


अभियान के दौरान ग्रामीणजनों को खाद्य पदार्थों की प्रारंभिक जांच की विधियों के संबंध में जानकारी भी प्रदान की गई, खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि खाद्य सामग्री क्रय करते समय पैकेट पर अंकित निर्माण तिथि एवं एफएसएसएआई नंबर अवश्य जांचें।

जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह अलावा ओर वेलसिंह मोरी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE