BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2026, 7:44 pm
KHABAR : बांछडा समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोडने, सिटी नाला सौन्दर्यीकरण एवं बघाना हॉकी एस्ट्रोटर्फ निर्माण शीघ्र कराने को लेकर विधानसभा में गरजे विधायक परिहार, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने विधानसभा सत्र के दौरान तारांकित प्रश्न उठाकर बांछडा समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोडने के जमीनी प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया, साथ ही नीमच सिटी नाला सौन्दर्यीकरण कार्य एवं बघाना में हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउण्ड निर्माण की कार्यवाही को जल्द पूर्ण करने की मांग की।


परिहार ने विधानसभा में कहा कि बांछडा समुदाय के उत्थान के लिए क्षेत्र में अनेकों सामाजिक संस्थाएं व एनजीओ काम कर रहे हैं, उन्हें सरकार की ओर से भरपूर बजट मिल रहा है, लेकिन क्रियान्वयन नहीं दिख रहा है। उनकी जांच आवश्यक हैं। सोशल मीडिया के कारण क्षेत्र में इस देह व्यापार जैसी कुरीति का निरंतर फैलाव हो रहा है। बांछडा समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोडने के जमीनी प्रयासों की आवश्यकता है। परिहार ने शासन से मांग की कि बांछडा समुदाय की सभी बच्चियों का भविष्य सुधरे, उन्हें रोजगार मूलक कार्य जैसे सिलाई, बुनाई, कढाई, ब्यूटी पार्लर, कम्प्यूटर प्रशिक्षण के सेन्टर स्थापित कर प्रशिक्षित किया जाए। इस हेतु अलग से राशि का आवंटन किया जाए। बांछडा समुदाय की बच्चियों को पापड, अगरबत्ती, मसाला कुटीर उद्योग स्थापना के लिए प्रोत्साहित किया जाए। क्षेत्र में निवासरत बांछडा समुदाय के बच्चों में कुछ ऐसे बच्चे भी हैं, जो अनाथ हैं। सरकार रजिस्ट्रेशन करवाकर चौक करवाएं, उनके आवश्यक सरकारी सर्टिफिकेट, आधार कार्ड इत्यादि बनवाने हेतु विशेष शिविर लगाकर उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दें। लाडली बहना का लाभ उन्हें मिले। अनाथ बच्चियों को पढने लिखने के बाद आरक्षण की दिया जाए। इन डेरों में कुछ अनाथ बच्चियां भी हों सकती हैं, उन्हें चिन्हित किया जाए और उनके सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, रहने की व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले। ताकि वे देह व्यापार का कार्य छोडकर सम्मान जनक कार्य, रोजगार मूलक कार्य कर समाज की मुख्य धारा से जुड सकें। लगातार कार्यशाला आयोजित कर उन्हें समझाईश दी जावे।


जावरा विधायक राजेन्द्र पाण्डेय ने भी सम्पूर्ण रतलाम, मंदसौर नीमच क्षेत्र में बांछडा समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोडने के जमीनी प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र में 3-4 सेन्टर बनें और सरकार द्वारा लगातार प्रयास होने चाहिएं।


जिस पर माननीय मंत्री महोदय ने परिहार को आश्वस्त किया कि महिला बाल विकास विभाग एवं अनुसूचित जाति जनजाति विभाग दोनों मिलकर बांछडा समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोडने के लिए कार्य करेंगे।


परिहार ने नीमच सिटी सांवरिया जी मंदिर के पास स्थित नाला सौन्दर्यीकरण का प्रश्न उठाते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री से मांग की कि नाला सौन्दर्यीकरण के लिए अधोसंरचना मद में 3 करोड की राशि प्रदान की गई थी, उसका सदुपयोग नहीं किया गया है। डिजाईन के अनुरूप वर्तमान में कोई कार्य नहीं हुआ है और राशि अधिकारियों द्वारा पूर्ण रूप से ठेकेदार को दे दी गई है। कार्य को डिजाईन के अनुरूप ही पूर्ण करवाने और अनियमितता की विभागीय स्तर पर जांच कराकर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की। साथ ही बघाना में हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउण्ड के लिए की जमीन और राशि उपलब्ध हो इसके लिए म प्र विकास निगम भोपाल द्वारा लागत राशि 6.89 करोड़ 23/12/2025 को स्थाई वित्तिय समिति की बैठक में अनुमोदित किया गया है प्रथम चरण में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स निर्माण पूर्ण होने के उपरांत द्वितीय चरण में हॉकी सिंथेटिक ट्रफ निर्माण कार्य हेतु जिले से समुचित प्रस्ताव प्राप्त होने के उपरांत बजट की उपलब्धता व आवश्यकता का आंकलन कर सक्षम समिति के समक्ष स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया जा सकेगा। विधायक परिहार ने निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करवाने की मांग की गई।


बॉक्स - विधानसभा में नींमच विधायक दिलीपसिंह परिहार बापू का आक्रमक रुप देख अधिकारी सकते में
इस बार नींमच विधायक पूरी तैयारी के साथ विधान सभा मे पहुचे।सामान्यतः बापू की अधिकारियों के प्रति नरम रुख रखते है किंतु विधान सभा भोपाल में बजट सत्र में बापू 44 प्रश्न 4 ध्यानाकर्ष,5 शून्यकाल,10 याचिकाओं के साथ अधिकारियों पर टूट पड़े,बापू के विधान सभा मे इस रुख से अधिकारी सकते में है समय की मांग को देखते हुवे बापू अपनी छवि में आक्रामक रुख ला रहे है उल्लेखनीय हैं कि बजरंग दल में बापू की छवि पूर्व में आफी आक्रमक थी जिसका उन्हें लाभ भी प्राप्त हुवा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE