नीमच। नीमच अंचल के प्रसिद्ध समाजसेवी और मंडी व्यापारी गोपाल गर्ग उर्फ जीजी की फर्म गिरधारी लाल गोवर्धन लाल गर्ग ने जिले का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया।

इंदौर में 22 फरवरी को आयोजित काबुली चना ट्रेड एसोसिएशन की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में नीमच से गोपाल जी जी के सुपुत्र दीपांशु गर्ग और जयेश गर्ग ने भाग लिया। अपनी उत्कृष्ट स्पीच, विशेषज्ञ राय और निर्यात गुणवत्ता के आधार पर इन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य गणमान्य अधिकारियों द्वारा बेस्ट सप्लायर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह अवार्ड गुणवत्ता, निर्यात क्षमता, विश्वसनीयता और आपूर्ति क्षमता के आधार पर दिया गया। मुख्यमंत्री ने स्वयं युवा व्यापारियों से उत्पादन और निर्यात संबंधी जानकारी भी ली।

नीमच का काबुली चना अपनी गुणवत्ता और बेहतरीन फसल के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। जिले के व्यापारियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होना नीमच के लिए गर्व का विषय है।
