अशोकनगर। मुंगावली पिपरई रोड पर ग्राम तारई छितरी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
उसी समय वहां से गुजर रहे पूर्व मंत्री एवं मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव के सुपुत्र एवं युवा समाजसेवी अर्जुन सिंह यादव की नजर सड़क पर घायल अवस्था में पड़े व्यक्तियों पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पहल की।
घायलों की पहचान पंजाब सिंह कटारिया एवं सोनू कटारिया के रूप में हुई। अर्जुन सिंह यादव ने तुरंत एम्बुलेंस सेवा तथा डायल 112 पर सूचना दी। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्होंने समय की प्रतीक्षा किए बिना दोनों को अपनी निजी वाहन में सुरक्षित रूप से बैठाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुंगावली पहुँचाया, जहाँ डॉ धर्मवीर यादव एवं अन्य चिकित्सकों द्वारा उनका प्रथम उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल अशोकनगर रेफर कर दिया।
इस घटना के संदर्भ में अर्जुन सिंह यादव ने आमजन से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें तथा यातायात नियमों और गति सीमा का पालन करें।
उन्होंने कहा,
“मानव जीवन अनमोल है। सड़क पर सावधानी और जिम्मेदारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।”