BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2026, 11:19 am
KHABAR : एमएसएमई उद्योगों के लिए गुणवत्ता एवं सरकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला, आरएएमपी परामर्शदाता रवि वर्मा ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। औद्योगिक क्षेत्रों के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को गुणवत्ता सुधार एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से 25 फरवरी 2026 को डिविजनल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, रतलाम में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन एडैप्ट एजुसिस प्राइवेट लिमिटेड’’ द्वारा ’’मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम (एमपीएलयूएन)’’  के मार्गदर्शन में किया गया, जो राज्य में आरएएमपी योजना की नोडल संस्था है।

कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक सौरभ पाण्डेय, डिविजनल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप व्यास, मालवा चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष वरुण पोरवाल एवं नमकीन एवं सहायक खाद्य क्लस्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव कुमार जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यशाला में आरएएमपी परामर्शदाता रवि वर्मा ने योजना के अंतर्गत उद्योगों को मिलने वाली सुविधाओं और लाभों की जानकारी दी। वहीं प्रमाणित गुणवत्ता परामर्शदाता हेमंत झा ने शून्य दोष–शून्य प्रभाव गुणवत्ता प्रमाणन की प्रक्रिया और इसके लाभों पर प्रकाश डाला।

एडैप्ट एजुसिस प्राइवेट लिमिटेड के चंदन वाधवानी ने सरकारी ई-बाजार मंच एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों के विपणन और नए बाजार अवसरों की जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त, सौरभ पाण्डेय ने महाप्रबंधक अतुल बाजपेयी के मार्गदर्शन में नई औद्योगिक नीतियों, एमएसएमई नीति-2025, स्टार्टअप नीति एवं मध्यप्रदेश भूमि नियम-2025 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यशाला में रतलाम औद्योगिक क्षेत्र की लगभग 55 विनिर्माण इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे गुणवत्ता सुधार, सरकारी योजनाओं का लाभ और विपणन क्षमता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE