अशोकनगर। अशोकनगर कलेक्ट्रेट में लिफ्ट बंद होने के कारण यहां पर अपंग और बुजुर्गों के लिए कई दिक्कत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लिफ्ट बंद होने के कारण अपंग और बुजुर्गों को सीडीओ के जरिए दूसरी मंजिल पर जाना पड़ रहा है।
अब देखने वाली बात यह है कि जिले का मुख्यालय कहां जाने वाला कलेक्ट्रेट जैसी जगह पर लोगों को सुविधा नहीं मिल रही तो जिले भर में और विभागों में क्या हाल होगा। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक अपंग को कलेक्टर से मिलने के लिए उसका साथी उसको गोदी में लेकर सीडीओ के द्वारा ऊपर दूसरी मंजिल पर जा रहा है जो कि लगभग 3 साल से व्हीलचेयर के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।