BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2026, 12:49 pm
KHABAR : अमर शहीदों के सम्मान में 47 हजार किमी की साइकिल यात्रा, नीमच पहुंचा जज्बे का सैलाब, युवाओं के लिए प्रेरणा बना अभिषेक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनके परिवारों को सम्मान और आर्थिक सहयोग दिलाने के उद्देश्य से निकली विश्व की सबसे लंबी साइकिल यात्रा बुधवार को नीमच पहुँची। लगभग 47,000 किलोमीटर लंबी यह राष्ट्र समर्पित यात्रा 900 दिनों में देश के अधिकांश राज्यों से होकर गुजरेगी और 7 जून 2027 को उत्तर प्रदेश के देवरिया में संपन्न होगी।

देवरिया से प्रारंभ हुई इस महायात्रा को युवा साइकिलिस्ट अभिषेक द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद वे बिना किसी निजी आर्थिक सहायता के यह संकल्प यात्रा कर रहे हैं। अभिषेक ने बताया कि यह अभियान शहीदों के प्रति कृतज्ञता और उनके परिवारों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

इस यात्रा के माध्यम से शहीद एवं सेवानिवृत्त सैनिक परिवारों से जुड़े छह प्रमुख मुद्दों को उजागर किया जा रहा है। इनमें शहीद सैनिकों, सेवानिवृत्त अधिकारियों और सैन्य कर्मियों को ‘सम्मान कार्ड’ प्रदान करने की मांग प्रमुख है।
इसके अलावा, ‘शहीद सैनिक सम्मान’ पहल के तहत कक्षा 12वीं में 85 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले शहीदों के बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा सहायता देने का प्रस्ताव रखा गया है।
वहीं ‘शहीद बल सम्मान योजना’ के अंतर्गत शहीद सैनिकों की बेटियों के विवाह हेतु राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संयुक्त रूप से 20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की मांग भी शामिल है।

नीमच आगमन पर स्थानीय नागरिकों एवं संगठनों द्वारा अभिषेक का स्वागत कर इस प्रेरणादायी पहल को समर्थन दिया गया। उन्होंने देशवासियों से इस जनअभियान से जुड़ने और शहीद परिवारों के सहयोग में सहभागी बनने की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE