देवास प्राचार्य शासकीय विधि महाविद्यालय देवास डॉ. अजय कुमार चौहान ने बताया कि शासकीय विधि महाविद्यालय देवास में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार एवं कैवल्यधाम योग प्रशिक्षण केंद्र भोपाल के सहयोग से योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 25 फरवरी से 02 मार्च 2026 तक किया जा रहा है।
कैवल्यधाम योग प्रशिक्षण केंद्र भोपाल से पधारे योग प्रशिक्षक ईश्वर चन्द्र विशाल ने विद्यार्थियों को प्राणायाम, आसन एवं ध्यान की विभिन्न विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने योग के वैज्ञानिक महत्व तथा दैनिक जीवन में उसके उपयोग पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ज्योति जोशी ने किया। प्रशिक्षण सत्र में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को नियमित योग अभ्यास के लाभों के बारे में जानकारी दी गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जिला लोक अभियोजन अधिकारी गोविन्द प्रसाद घाटिया, डॉ. एनके श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र, डॉ. मधुकर ठोमरे, संदीप सिंह रावत, डॉ. सत्यम सोनी, डॉ. अरुण कुशवंशी, प्रो. राकेश कोटिया उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सोहन सिंह गुर्जर द्वारा किया गया।