BREAKING NEWS
KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 10:14 am
BIG NEWS : भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत पर नीमच में जश्न, विजय टॉकीज चौराहे पर उमड़ी भीड़, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच दिखा गजब का नजारा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत की शानदार जीत के बाद पूरे देश के साथ नीमच शहर भी जश्न में डूब गया। जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप पर कब्जा जमाया, शहर में उत्साह और उमंग का माहौल बन गया। जीत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में शहरवासी विजय टॉकीज चौराहे पर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में चौराहा लोगों से खचाखच भर गया और चारों दिशाओं से नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

हाथों में तिरंगा लिए युवा, बच्चे और बुजुर्ग देशभक्ति के नारों के साथ ढोल की थाप पर झूमते नजर आए। शहर में जगह-जगह आतिशबाजी की गई। लोगों ने रंगारंग आतिशबाजी कर भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति के नारों की गूंज सुनाई देती रही और माहौल पूरी तरह उत्साह से सराबोर हो गया। भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए चौराहे पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

इस मौके पर नीमच के सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक नेता भी जश्न में शामिल हुए और भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। वहीं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कैंट थाना पुलिस भी मौके पर तैनात रही और स्थिति पर नजर रखी। देर रात तक शहर में जश्न का माहौल बना रहा और लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भारत की इस ऐतिहासिक जीत की बधाई देते रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE