BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 10:21 am
NEWS : वेदांता हिन्दुस्तान जिंक ने चित्तौडगढ जिलें में निर्मित 261 नंदघर सौंपे समुदाय को, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नंद घर सम्मान समारोह में 40 आंगनवाड़ी दीदियों का सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर से पूर्व, वेदांता की प्रमुख सामाजिक पहल नंद घर द्वारा चित्तौड़गढ़ में नंद घर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न गांवों में प्रारंभिक बाल देखभाल, पोषण और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 40 आंगनवाड़ी दीदियों के समर्पण और योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। राजस्थान में 8,000 से अधिक नंद घरों के माध्यम से यह पहल बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
सम्मान समारोह में चित्तौड़गढ़ सांसद सी. पी. जोशी, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, वेदांता ग्रुप की सीएसआर हेड अनुपम निधि, चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स के आईबीयू डायरेक्टर आलोक रंजन सहित वेदांता और जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के उस अथक प्रयास की सराहना की, जिसके माध्यम से वे बच्चों के पोषण, माताओं के सहयोग और समुदायों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वस्थ परिवारों और सशक्त ग्रामीण समुदायों के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। इस अवसर पर समुदाय के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और नंद घर के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली महिला नेतृत्वकर्ताओं के योगदान को सराहा गया, जो बच्चों और परिवारों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रही हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के 261 नंद घरों को औपचारिक रूप से समुदाय को सौंपा गया, जो प्रारंभिक बाल देखभाल, पोषण और महिला सशक्तिकरण को गांव स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिले में भदेसर  में 60, चित्तौड़गढ़ में 113, गंगरार 62, भूपालसागर 3, निम्बाहेड़ा 5 एंव राशमी ब्लॉक में 18 नन्द घर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा निर्मित कराये गये है।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने समस्त नारी शक्ति को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा आंगनवाडी कार्यकर्ता, ग्राम साथिन एवं सहायिका जमीनी स्तर पर सेवा पहुँचाने की रीढ़ हैं, जो हर बच्चे और मां तक पोषण, स्वास्थ्य और शुरुआती शिक्षा की आवश्यक सेवाएँ पहुँचाती हैं। नंद घर जैसे प्लेटफॉर्म आंगनवाड़ी व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं और इन अग्रिम पंक्ति की कार्यकर्ताओं को सशक्त बना रहे हैं, ताकि वे समुदायों में सकारात्मक बदलाव ला सकें। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं का सम्मान करना समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान है।
समारोह में सम्मानित की गई एक नंद घर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा,“नंद घर में कार्य करने से हमें अपने गांव के बच्चों और परिवारों की बेहतर तरीके से सेवा करने में मदद मिलती है। बेहतर शिक्षण साधन, पोषण सहयोग और बच्चों के लिए सुविधाओं के माध्यम से हम समुदाय के साथ अधिक प्रभावी ढंग से जुड़ पाते हैं। आज मिला यह सम्मान हमें और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।”
नंद घर देशभर में सरकारी आंगनवाड़ी व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए सरकार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है, ताकि ग्रामीण भारत में पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और महिला सशक्तिकरण के अवसरों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE