उमरिया। जिले के मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम सुखदास में कई वर्षों से निरंतर रंग पंचमी पर्व मनाया जा रहा इस अवसर पर 7 मार्च को अखंड सीताराम संकीर्तन एवं 8 मार्च को पंचमुखी हनुमान मंदिर सुखदास में भव्य रंग पंचमी महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में बड़ा अखाड़ा मैहर महंत श्री श्री 1008 श्री सीता वल्लभ शरण जू महाराज के सान्निध्य में आयोजित किया गया जिसमें महराज जी का फल से तुला दान किया गया विधिवत पूजा अर्चना की गई।
महराज ने अबीर गुलाल लगाकर शिष्य मंडली आर्शीवाद दिए महराज ने कहा कि 2026 में रंग पंचमी महोत्सव 8 मार्च को पूरे भारत में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भक्त राधा-कृष्ण श्री राम सीता हनुमान जी की पूजा कर, अबीर-गुलाल उड़ाकर और भव्य जुलूसों में शामिल होकर देवताओं की होली मना रहे हैं, जो सांस्कृतिक एकता और हर्षाेल्लास का प्रतीक है। महराज जी ने कहा कि भगवान का नाम जप (सुमिरन) मोक्ष (मुक्ति) प्राप्त करने का सबसे सरल और प्रभावशाली मार्ग है, विशेषकर कलियुग में। यह सभी पापों को नष्ट कर, मन को शांत कर हृदय में भक्ति जागृत करता है। निरंतर नाम जप से मानसिक शांति, आत्म-ज्ञान और अंततः परमात्मा से मिलन (मोक्ष) की प्राप्ति होती है, जो सांसारिक बंधनों से मुक्ति दिलाता है।
सदगुरुदेव भगवान की आरती भजन कीर्तन किया गया भव्य भंडारे प्रसाद का आयोजन किया गया भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे शामिल हुए इस अवसर पर भारी संख्या पर क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।