BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 6:45 pm
NEWS : लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल के फाग महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग, दूसरे दिन विभिन्न समाजों के महिला मंडलों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय फाग महोत्सव के दूसरे दिन शहर के विभिन्न समाजों के महिला मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भक्ति, संस्कृति और उल्लास का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कई महिला संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। महोत्सव में दिगम्बर महावीर महिला मंडल, सिंधी समाज महिला मंडल, सोनी समाज महिला मंडल, सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ, महावीर इंटरनेशनल महिला प्रकोष्ठ, सांवरिया सखी ग्रुप, नवशक्ति गरबा मंडल तथा सारथी सेवा संस्था की महिलाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य डॉ. आरती जैन द्वारा सभी मंडल अध्यक्षों और सदस्यों का गुलाल लगाकर स्वागत करने से हुई। इसके बाद ढोलक पूजन कर भगवान श्रीकृष्ण के भजन गाते हुए फागोत्सव का शुभारंभ किया गया।

महोत्सव में विभिन्न महिला मंडलों ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान ज्योति जोशी ने भगवान श्रीकृष्ण का रूप धारण किया, जबकि श्रद्धा नवीन ने राधा बनकर आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित महिलाओं ने खूब सराहा।

फाग महोत्सव के दौरान सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय द्वारा विभिन्न समाजों की महिलाओं को एक मंच पर लाने के इस प्रयास की प्रशंसा की। कार्यक्रम पूरे समय रंग, भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE