नीमच। सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा से 26 वर्षीय युवक लापता हो गया है। युवक पिछले चार दिनों से घर से बिना बताए कहीं चला गया है, जिसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने नीमच सिटी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
लापता युवक दीपक उर्फ दीपू (26 वर्ष) पुत्र विनोद कुमार, वार्ड क्रमांक 9, भगवानपुरा का निवासी है। परिजनों के अनुसार दीपक मानसिक रूप से कमजोर है और 10 मार्च 2026 से घर से गायब है। आशंका जताई जा रही है कि वह रास्ता भटक गया होगा।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को दीपक के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत नीचे दिए गए 8085313336, 9589785793, 7725802716 मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें। पुलिस भी युवक की तलाश में जुटी हुई है।