BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2026, 10:30 am
KHABAR : नीमच के स्मृति वन में पर्यावरण मित्रों ने किया 2 घंटे श्रमदान, पेड़-पौधों की सुरक्षा ही प्राणी जगत की सुरक्षा के उद्देश्य के साथ अभियान निरंतर जारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पेड़-पौधे केवल शुद्ध वायु और ऑक्सीजन ही नहीं प्रदान करते, बल्कि फल, फूल, औषधियाँ और भीषण गर्मी में ठंडी छाँव भी देते हैं। इनकी सुरक्षा करना हम सभी का दायित्व है। इसी उद्देश्य के तहत संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था, नीमच के सदस्य निरंतर अभियान चला कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रहे हैं।

संस्था के सदस्यों ने शनिवार, 14 मार्च को प्रातः 7 से 9 बजे तक गांधी नगर स्थित ग्रीन बेल्ट पार्ट-1 स्मृति वन में श्रमदान किया। अभियान के दौरान उन्होंने पेड़ों की सुरक्षा हेतु टार फेसिंग सुधारी और परिसर में जमा भारी मात्रा में गंदा कचरा एकत्रित कर ढेर लगाए।

संस्था के संरक्षक इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल, सचिव दुलीचंद कनेरिया, केशव सिंह चौहान, मनीष कांठेड़ सहित अन्य सदस्यों ने दो घंटे का श्रमदान कर पेड़-पौधों की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाई।

संस्था के केशव सिंह चौहान ने बताया कि भाटखेडा से डुंगलावदा तक सड़क निर्माण के दौरान ग्रीन बेल्ट परिसर की टार फेसिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे पेड़ों को नुकसान पहुंच रहा था। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण मित्रों ने इसे सुधारा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

किशोर बागड़ी, अध्यक्ष, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था, नीमच ने बताया कि संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान चलाकर पर्यावरण जागरूकता बढ़ाती रहेगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE