नीमच। वस्त्र व्यवसायी कल्याण संघ समिति के द्विवार्षिक चुनाव आज, रविवार 15 मार्च को ब्रह्माकुमारी आश्रम के समीप गौधाम बालाजी परिसर में आयोजित होंगे। चुनाव अधिकारी एवं संरक्षक जिनेंद्र डोसी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न होगा।
समिति अध्यक्ष दिलीप मोगरा (नैना क्लॉथ स्टोर), सचिव दीपक पारवानी (दीपक क्लॉथ स्टोर) और कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा (दिव्या टेक्सटाइल) ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सांय 5.30 बजे साधारण सभा की बैठक से होगा। चुनाव की कार्यवाही 6.30 बजे शुरू की जाएगी।
चुनाव के बाद होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा, और कार्यक्रम का समापन स्नेह भोज एवं मिलन समारोह के साथ किया जाएगा। यह जानकारी समिति प्रवक्ता मुकेश पार्टनर ने दी।