नीमच। समाज सेवा के निरंतर प्रयासों के अंतर्गत इनर व्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा एक सराहनीय सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब द्वारा एक जरूरतमंद बालिका को व्हीलचेयर भेंट कर सेवा और संवेदना का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
क्लब अध्यक्ष पूजा गर्ग ने बताया कि यह व्हीलचेयर सुशीला पगारिया द्वारा अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर क्लब के सहयोग से भेंट की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं और जरूरतमंदों को सहारा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में क्लब सचिव पायल गुर्जर, कोषाध्यक्ष दिव्या जैन, पलक खंडेलवाल, लक्ष्मी शर्मा, निकिता पगारिया, डिंपल चांदना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने भविष्य में भी ऐसे सेवा प्रकल्प निरंतर करते रहने का संकल्प लिया। क्लब की ओर से पगारिया परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।