पिपलिया मंडी। अत्यंत दुखद प्रसंग है कि भूतपूर्व सरपंच स्व. बालूराम (बालू बा) की पुत्रवधु, कचरमल राठौर (पूर्व नप अध्यक्ष) के छोटे भाई स्व. लालाराम राठौर की धर्मपत्नी व रामलाल, गोपाल, वर्दीचंद की भातृवधु एवं सोहनलाल राठौर की पूज्य माताजी व भंवरलाल, भारत, जयराम की काकीजी तथा चि. शिवप्रकाश की दादीजी तुलसी बाई राठौर का आकस्मिक निधन रविवार को हो गया है, जिनका उठावना एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम मंगलवार दिनांक 17 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे निज निवास टीलाखेड़ा राधाकृष्ण मंदिर के पास रखा गया है। उपरोक्त जानकारी पत्रकार रवि पोरवाल ने दी।
शोकाकुल-
समस्त राठौर (फुलमाली) परिवार, टीलाखेड़ा
फर्म - भारत ऑयल मिल, पिपलियामंडी
