BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2026, 10:43 am
NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड को “मेवाड़ गौरव सम्मान 2026, किसान विकास कार्यक्रम में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए कंपनी को मिला सम्मान, समारोह में शामिल हुए राज्य एवं जिले के गणमान्य अधिकारी, रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लिमिटेड, निम्बाहेड़ा, को फर्स्ट इंडिया न्यूज़ द्वारा आयोजित “मेवाड़ गौरव सम्मान समारोह - 2026” में सम्मानित किया गया। यह सम्मान कंपनी के किसान विकास कार्यक्रम में परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया।

इस कार्यक्रम में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार गौतम कुमार दक, सांसद चित्तौड़गढ़ सी. पी. जोशी, विधायक निम्बाहेड़ा श्रीचंद कृपलानी, विधायक चित्तौड़गढ़ चंद्रभान सिंह आक्या, विधायक कपासन अर्जुनलाल जीनगर, पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार उदयलाल आंजना, और फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के सी.ई.ओ. पवन अरोड़ा ने सी.एस.आर. विभाग के राहुल व्यास को भी सम्मानित किया। इस दौरान जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन बद्रीलाल जाट, जिला अध्यक्ष कांग्रेस प्रमोद सिंह सिसोदिया सहित फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल के प्रतिनिधि भी मंच पर उपस्थित थे।

वंडर सीमेंट लिमिटेड के यूनिट हेड नितिन जैन ने इस अवसर पर बताया कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि आय में वृद्धि हेतु नवीनतम कृषि तकनीक और वैज्ञानिक नवाचारों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत ए.आई.-आधारित खेती, ऑर्गेनिक कृषि, ग्राफ्टेड सब्जी उत्पादन, पशुपालन की अत्याधुनिक तकनीक, और मक्का की उत्पादन क्षमता बढ़ाने जैसी जानकारियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

साथ ही, कंपनी किसानों को विभिन्न सब्जियों और उन्नत किस्म की फलदार बाड़ियों के उत्पादन में निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि क्षेत्र के किसानों की कृषि आय और जीवन स्तर में सुधार किया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE