BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2026, 11:00 am
KHABAR : वस्त्र व्यवसायी कल्याण संघ नीमच का होली मिलन समारोह एवं द्विवार्षिक निर्वाचन संपन्न, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष ने साझा की उपलब्धियां, पढ़े मुकेश पार्टनर की खबर 

Share On:-

नीमच। वस्त्र व्यवसायी कल्याण संघ, नीमच का होली मिलन समारोह एवं द्विवार्षिक निर्वाचन रविवार, 15 मार्च 2026 को गोदाम बालाजी परिसर में हर्षाेल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस निर्वाचन में सर्वसम्मति से शैलेंद्र तोलानी (सूरत टेक्सटाइल) को अध्यक्ष, वैभव पारीक (गायत्री वस्त्रालय) को सचिव और दीपक शर्मा (दिव्या टेक्सटाइल) को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया।

संस्था की इस चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी के रूप में महेश गोयल (फैशन कटपीस) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि पूरे कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक जिनेंद्र डोसी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष दिलीप मोगरा ने अपने विगत दो वर्षों के अध्यक्षीय कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया, जिसे सभी सदस्यों ने तालियों से सराहा। उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दीं।

संस्था के पूर्व सचिव दीपक पारवानी ने कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करने और सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE