सरवानियां महाराज। शहर में 22 मार्च रविवार चैत्र सुदी कृष्ण पक्ष चतुर्थी को भव्य चुनर यात्रा निकालकर मां ऐवरा को इक्यावन फीट लंबी चुनरी ओढ़ाई जाएगी। मां के प्रति भक्तों की आस्था हर साल बढ़ती जा रही है। यात्रा से जुड़े संजय प्रजापत, राजू सालवी ने बताया कि रविवार 22 मार्च दोपहर को लगभग 4.00 बजे पंचमुखी बालाजी मंदिर से चुनर यात्रा प्रारंभ होगी जो बस स्टैंड हरिया भैरव चौक, प्राचीन शिव मंदिर, रावला चौक, घास भैरव, सदर बाजार श्री चारभुजा नाथ, कालेश्वरी माता से सुथारों का मोहल्ला चारभुजा मंदिर, हिंगलाज माता मंदिर ठोकरीयां भेरू चौक मिडिल स्कूल, गोकुल दूध डेयरी, खाकर देव महाराज होते हुए शहर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ऐवरा माता मंदिर पर पहुंचेगी। जहां पर सभी भक्तों की उपस्थिति में मां ऐवरा को इक्यावन फीट लंबी चुनरी ओढ़ाई जाएगी। इस दौरान यात्रा मार्ग में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेंगी।