BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2026, 12:20 pm
KHABAR : भारत विकास परिषद शाखा नीमच के सत्र 2026-27 का निर्वाचन संपन्न, पुरुषोत्तम गुप्ता अध्यक्ष, सतीश गोयल सचिव, संदीप दरक कोषाध्यक्ष और सुनीता चौधरी बनी महिला संयोजिका, बधाईयों का लगा तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सेवा और संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के नवीन सत्र 2026-27 के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। नए सत्र की टीम का गठन अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, सचिव सतीश गोयल, कोषाध्यक्ष संदीप दरक और महिला संयोजिका सुनीता चौधरी के रूप में किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी पंकज पोरवाल, मनासा, प्रांतीय संरक्षक सुनील सिंहल, शाखा के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल (एलआईसी), वर्तमान सत्र के अध्यक्ष रवि पोरवाल, सचिव पिंटू शर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप दरक और शाखा के सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। यह कार्यक्रम परिषद परिवार के होली मिलन समारोह के तहत स्थानीय रोटरी सामुदायिक हाल पर उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पुरुषोत्तम गुप्ता (एलआईसी) को सर्वसम्मति से आगामी सत्र के लिए निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सचिव पद पर सतीश गोयल (बैंक), कोषाध्यक्ष पद पर संदीप दरक (असगंध वाला) और महिला संयोजिका के रूप में सुनीता अनिल चौधरी को नियुक्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया गया। वर्ष भर शाखा द्वारा की गई गतिविधियों की रिपोर्ट सचिव पिंटू शर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता ने अभिव्यक्ति देते हुए सभी सदस्यों का सहयोग लेकर परिषद को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम आभार और राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। इसका संचालन मनोज माहेश्वरी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE