BREAKING NEWS
देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम", बस स्टैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के आरोपी का खौफनाक अंत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में 15-18 जून के बीच दस्तक दे सकता है.. <<     BIG NEWS : एमपी सरकार आज फिर लेगी ₹1800 करोड़ का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बंद फाटक पार करना पड़ सकता है भारी, रेलवे ने.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     KHABAR : 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     BIG NEWS : मनासा क्षेत्र का ग्राम कचौली और 9 साल की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को अचानक मिलेगी.. <<     KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2026, 1:48 pm
KHABAR : 18 मार्च को जिले के सभी स्कूलों में पैरंट-टीचर मीटिंग आयोजित, एचपीवी टीकाकरण और नए सत्र की तैयारियों पर होगी विस्तृत चर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 18 मार्च 2026 को पैरंट-टीचर मीटिंग पालक-शिक्षक संघ बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पालकों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बैठक में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण के संबंध में विशेष चर्चा की जाएगी। विद्यालय एवं ग्राम की समस्त अध्ययनरत तथा शाला त्यागी बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता और रणनीति तैयार की जाएगी। आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को भी आमंत्रित कर उनके सुझाव लिए जाएंगे, ताकि बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से निःशुल्क टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

बैठक में हाल ही में संपन्न परीक्षाओं में विद्यार्थियों के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए पाई गई कमियों को दूर करने के लिए आगामी सत्र हेतु रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही स्थानीय परीक्षाओं के परिणाम 23 मार्च 2026 को घोषित किए जाने और इसके तुरंत बाद आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने पर भी चर्चा होगी।

इसके अतिरिक्त, आगामी सत्र 1 अप्रैल 2026 से विद्यालयों के संचालन, प्रवेशोत्सव आयोजन और विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण की संपूर्ण कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में भी बैठक में विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE