BREAKING NEWS
खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<     BIG REPORT : राम-जानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन.. <<     KHABAR : व्यापारी संघ मनासा के चुनाव निर्विरोध.. <<     KHABAR : चेहल्लुम पर निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन.. <<     KHABAR : धनेरिया कलां में नारायणी सेना की अहम बैठक,.. <<     NEWS : हम भीड़ नहीं हैं बाबा, हम दीवाने हैं.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2026, 1:55 pm
KHABAR : बैतूल-अमरावती स्टेट हाईवे पर चक्काजाम, नीमढाना के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; पानी और सड़क की मांग पर अड़े, सरपंच-सचिव पर लापरवाही का अरोप, पढे़ खबर 

Share On:-

बैतूल। अमरावती स्टेट हाईवे पर मंगलवार को भैंसदेही विकासखंड की विजयग्राम पंचायत के नीमढाना गांव के ग्रामीणों ने पेयजल और सड़क निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास कर रहे हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि नीमढाना गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है और दैनिक जरूरतों के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी के अलावा गांव की सड़कें भी बेहद खराब हालत में हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने इन समस्याओं को लेकर कई बार पंचायत और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।


सरपंच-सचिव पर लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि पंचायत कार्यालय में अक्सर ताला लगा रहता है और शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जाता। इसी नाराजगी के चलते कुछ दिन पहले ग्रामीण ट्रैक्टरों में भरकर झल्लार थाने पहुंचे थे और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा था।

थाने में दिए गए इसी आवेदन में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर 17 मार्च को चक्काजाम करने की चेतावनी दी थी।


एक बोरवेल करवाया, लेकिन स्थायी समाधान की मांग
चेतावनी के बाद प्रशासन ने गांव में एक बोरवेल करवाया था, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यह पर्याप्त नहीं है और पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। अब ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग पर भी अड़े हुए हैं और मंगलवार को बड़ी संख्या में विजयग्राम बस स्टैंड पर इकट्ठा होकर हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्पष्ट किया कि जब तक पानी और सड़क का स्थायी समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE