BREAKING NEWS
खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<     BIG REPORT : राम-जानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन.. <<     KHABAR : व्यापारी संघ मनासा के चुनाव निर्विरोध.. <<     KHABAR : चेहल्लुम पर निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन.. <<     KHABAR : धनेरिया कलां में नारायणी सेना की अहम बैठक,.. <<     NEWS : हम भीड़ नहीं हैं बाबा, हम दीवाने हैं.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2026, 2:11 pm
KHABAR : पन्ना में आशा कार्यकर्ताओं का रात का पहरा, कलेक्टर के जवाब से असंतुष्ट, कलेक्ट्रेट गेट के बाहर रात से धरना जारी, पढे़ खबर 

Share On:-

पन्ना। एमपी के पन्ना ​जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ कही जाने वाली आशा और आशा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं का आक्रोश अब आर-पार की जंग में बदल गया है। अपनी 5 साल से लंबित मांगों को लेकर दिनभर प्रदर्शन करने के बाद, देर शाम कलेक्टर ऊषा परमार से हुई बातचीत बेनतीजा रही। कलेक्ट्रेट गेट के बाहर रातभर धरना दिया गया।


जिले की आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन की ओर से उन्हें कोई संतोषजनक ठोस आश्वासन नहीं मिला, जिससे नाराज होकर सैकड़ों महिलाएं कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई हैं। ​प्रदर्शनकारी महिलाओं ने किसी भी बात की परवाह न करते हुए कलेक्ट्रेट गेट के बाहर ही अपना डेरा डाल दिया है। संघ का कहना है कि वर्ष 2021 से अटका हुआ ज्ठप् (टीबी प्रोत्साहन राशि) का भुगतान, आयुष्मान कार्ड के लिए मोबाइल की उपलब्धता और ‘आशा कल्याणकारी योजना’ का लाभ मिलना उनका अधिकार है।


​रात के सन्नाटे में कलेक्ट्रेट परिसर नारों से गूंज रहा है। धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक उनकी जायज मांगों का निराकरण नहीं होता और लिखित आदेश जारी नहीं किए जाते, वे यहाँ से नहीं हटेंगी। प्रशासन के अड़ियल रवैये और कड़ाके की रात में सड़क पर बैठी इन महिला कोरोना योद्धाओं की स्थिति ने अब व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE