BREAKING NEWS
खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<     BIG REPORT : राम-जानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन.. <<     KHABAR : व्यापारी संघ मनासा के चुनाव निर्विरोध.. <<     KHABAR : चेहल्लुम पर निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन.. <<     KHABAR : धनेरिया कलां में नारायणी सेना की अहम बैठक,.. <<     NEWS : हम भीड़ नहीं हैं बाबा, हम दीवाने हैं.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2026, 3:30 pm
KHABAR : शहर कसरावद में शबे कद्र की रात इबादत और दुआओं में गुजरी, मस्जिदों में रही रोनक, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद में मुस्लिम समाज के पवित्र माहे रमजान का आखिरी अशरा इन दिनों चल रहा है। इस दौरान आने वाली एक खास रात को शबे कद्र की रात कहा जाता है, जिसे हजारों महीनों से भी ज्यादा अफजल और बरकत वाली रात माना जाता है। मान्यता है कि शबे कद्र रमजान की 21, 23, 25, 27 और 29 वीं रातों में से किसी एक रात होती है, लेकिन समाज में 27 वीं रात को विशेष महत्व दिया जाता है।


इसी क्रम में गत रात 27 वीं रमजान को शहर के मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरी रात जागकर अल्लाह की इबादत की। मस्जिदों और घरों में नमाज अदा की गई, कुरान शरीफ की तिलावत की गई और अल्लाह का जिक्र करते हुए मगफिरत (गुनाहों की माफी) तथा देश में अमन-चौन की दुआएं मांगी गईं। रोजेदारों ने रोजा रखकर इस पाक रात को इबादत में बिताया। देर रात तक कब्रिस्तान में भी लोग अपने मरहुमो के लिए मगफिरत दुआएं के लिए गए। वही वही दरगाहों पर भी फातिया की गई।


मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि चांद दिखाई देने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां भी अब शुरू हो गई। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE