आगर मालवा। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कार्य बल के अंतर्गत “समय प्रबंधन और अध्ययन-जीवन संतुलन” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को समय के सदुपयोग तथा पढ़ाई और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सहायक प्राध्यापक लविश जैन ने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों को समय प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यदि विद्यार्थी अपने दैनिक कार्यों की सही योजना बनाएं तो वे अध्ययन, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन के बीच बेहतर संतुलन स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने, प्राथमिकताएं तय करने और समय का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन काशीराम प्रजापति द्वारा किया गया एवं आभार एनटीएफ नोडल अधिकारी आकांक्षा श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।