आगर मालवा। नवरात्रि पर्व के अवसर पर माँ बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा में श्रृद्धालुओं के दर्शन, हवन, पूजन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर आरपी वर्मा द्वारा अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
जारी आदेश के अनुसार 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक मंदिर परिसर एवं आसपास क्षेत्र में व्यवस्थाओं के संचालन एवं भीड़ प्रबंधन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समयानुसार दायित्व सौंपे गए हैं। यह व्यवस्थाएं अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुसनेर-नलखेड़ा के मार्गदर्शन तथा मंदिर प्रबंध समिति एवं तहसीलदार के समन्वय से संचालित की जाएंगी।
अधिकारियों को अलग-अलग तिथियों एवं समयावधि में प्रातः 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक की शिफ्टों में नियुक्त किया गया है। जिसमें 19 से 21 मार्च तक प्रातः 06 बजे से दोपहर 12 बजे तक सहायक महाप्रबंध, उद्योग विभाग राम सोलंकी (मोबा. 9926924003), दोपहर 12 बजे से शाम 06 बजे तक वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी रामसिंह मौर्य (मोबा. 7745938836) तथा शाम 06 बजे से रात्रि 12 बजे तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राजीव गुप्ता (मोबा. 9425369790) की ड्यूटी लगाई है। इसी तरह 22 मार्च से 24 मार्च तक के लिये प्रातः 06 बजे से दोपहर 12 बजे तक उप संचालक कृषि विजय चौरसिया (मोबा. 9826385520), दोपहर 12 बजे से शाम 06 बजे तक सहायक कृष्ज्ञि यंत्री अंशुल बरोड़ (मोबा. 8989712037) तथा शाम 06 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रभारी प्रबंधक एमपी एग्रो सुनील कुमार चौधरी (मोबा.9753279596) की ड्यूटी लगाई है। 25 मार्च से 27 मार्च तक प्रातः 06 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम अभय जैन (मोबा.9827215362), दोपहर 12 बजे से शाम 06 बजे तक नायब तहसीलदार रतनलाल चौहान (मोबा.999114620) तथा शाम 06 बजे से रात्रि 12 बजे तक नायब तहसीलदार रामगोपाल शर्मा (मोबा.9826867826) की ड्यूटी लगाई है।
जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करें।