खरगोन। जिले के कसरावद में लैलतुल कद्र (शबे कद्र) के पाक मौके पर एक भावनात्मक और सराहनीय पहल देखने को मिली। उर्दू कैलेंडर के अनुसार 1447 हिजरी रमजान की इस मुकद्दस रात पर शहर के हाजी आदिल मुल्तानी एवं उनके भाइयों की ओर से गोसिया मस्जिद के इमाम साहब जनाब नौशाद आलम को उमराह पैकेज भेंट किया गया।
इस खास अवसर पर मक्का और मदीना की जियारत के लिए उमराह का तोहफा देकर उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया। मस्जिद में तबर्रुक का भी एहतमाम किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नमाजी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान मस्जिद कमेटी एवं उपस्थित नमाजियों ने इमाम साहब को मुबारकबाद दी। साथ ही इस नेक पहल के लिए हाजी आदिल मुल्तानी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दुआओं से नवाजा।
यह पहल समाज में आपसी भाईचारे और धार्मिक सौहार्द का संदेश देती है।