BREAKING NEWS
खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<     BIG REPORT : राम-जानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन.. <<     KHABAR : व्यापारी संघ मनासा के चुनाव निर्विरोध.. <<     KHABAR : चेहल्लुम पर निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन.. <<     KHABAR : धनेरिया कलां में नारायणी सेना की अहम बैठक,.. <<     NEWS : हम भीड़ नहीं हैं बाबा, हम दीवाने हैं.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2026, 4:55 pm
KHABAR : एमपी की जेलों में नवाचार, महिला बंदियों को खुली जेल में रहने का मौका, कैदियों को अध्यात्म से जोड़ने का प्रयास, ग्वालियर सेंट्रल जेल में डीजी डॉ कपूर ने दी जानकारी, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। मध्यप्रदेश की जेलों में अब नवाचार के तहत बड़ा प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसके तहत अब महिला बंदियों को खुली जेल में रहने का मौका मिलेगा। अभी तक नियमों के तहत यह व्यवस्था महिला बंदियों के लिए नहीं थी। ग्वालियर सेंट्रल जेल में सुधारात्मक सेवाओं के तहत शांति संदेश कार्यक्रम के आयोजन के दौरान जेल महानिदेशक डॉ वरुण कपूर ने इसकी जानकारी दी है। इस मौके पर नाभा द्वाराचार्य पीठाधीश्वर स्वामी सुतीक्ष्णदास देवाचार्य महाराज भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के जरिये बन्दियों को आध्यात्म से जोड़ने का प्रयास किया गया। स्वामी सुतीक्ष्णदास महाराज ने कहा कि घृणा अपराध से होनी चाहिए अपराधी से नहीं होनी चाहिए।


नियम जल्द लागू होगा
मध्यप्रदेश के जेल महानिदेशक डॉ वरुण कपूर ने बताया है कि प्रदेश में सबसे बड़ा नवाचार महिला बंदियों के लिये होने वाला है। जिसके तहत महिला बंदियों को खुली जेल में रहने का मौका मिलेगा। जेल डीजी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हमारे विभाग के मंत्री भी है, उनकी भी यही सोच है। महिला बन्दियों को अभी तक नियम के चलते खुली जेल में रहना प्रतिबंध था, लेकिन अब यह प्रस्ताव हमने प्रस्तावित किया है, वह जल्दी लागू होगा।


ग्वालियर सेंट्रल जेल में इलेक्ट्रिक फेंसिंग
महिला बंदियों को 10 प्रतिशत कुटिया का भी अवसर मिलेगा, खुली जेल में रहने का अवसर मिलेगा। प्रदेश की जेलों में 18 करोड़ की योजना हमने स्वीकृत कराई है। ग्वालियर सेंट्रल जेल में इलेक्ट्रिक फेंसिंग है, लेकिन बहुत सारी जेलों में नहीं थी, प्रदेश की सिर्फ 15 जेलों में ही इलेक्ट्रिक फेंसिंग थी, लेकिन अब सभी जेलों में इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाई जाएगी ताकि सुरक्षा बढ़ेगी। ऐसे करके हम बहुत सारे प्रयास कर रहे हैं ताकि जेलों की व्यवस्था और प्रबंधन सुधारने के साथ सुधारात्मक गतिविधियां भी मजबूत हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE