BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2026, 5:18 pm
BIG NEWS : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कच्चा मकान और पशुओं का बाड़ा जलकर खाक, खेत पर होने से बचा परिवार, दो दमकलों की मदद से पाया आग पर काबू, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सिटी थाना क्षेत्र के बोरखेड़ी पानेरी गांव में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगने से एक कच्चा मकान और पशुओं का बाड़ा जलकर खाक हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य खेत पर होने से बड़ी जनहानि टल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग गोविंद पिता मुन्नालाल नायक के घर में लगी। बताया जा रहा है कि बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी पास में रखे सूखे चारे पर गिर गई, जिससे आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते कच्चा मकान, पशुओं का बाड़ा और खाद का ढेर आग की चपेट में आ गया।

धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर जवासा चौकी प्रभारी असलम पठान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस के अनुसार घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE