शिवपुरी। जिले की करैरा थाना पुलिस ने अपहरण किये गए जीतू कोली को 2 घण्टे में बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।
जानकारी के अनुसार ब्रजेश जाटव नामक फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई की जीतू कोली और मैं जब बाइक से समोहा डेम घूमने पहुंचे तो वहां एक बाइक से 3 लोग और एक अर्टिगा कार आई जिसमें 7-8 लोग सवार थे जिसमें से कुछ लोग फरियादी के पास उतरे और जीतू कोली को जबरदस्ती पकडकर अपनी गाडी में पटक लिया तथा कट्टे से हवाई फायर करते हुए गाड़ी में जीतू कोली को डालकर ले गये फरियादी के अनुसार जीतू कोली को उसके दोस्त अंशुल अहिरवार व दीपक उर्फ जशवंत अहिरवार अपने 10-11 अन्य साथियों के साथ अपहरण करके ले गये हैं।
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिह राठौर द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए जिसके बाद करैरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृत व्यक्ति की गंभीरता से तलाश से की गई एव अपहृत व्यक्ति जीतू कोली को मुक्त कराकर 5 आरोपी जसवंत उर्फ दीपक अहिरवार, इंदर सिंह अहिरवार,विष्णु अहिरवार,अंशुल अहिरवार और रतन अहिरवार निवासी इकारा थाना दतिया को गिरप्तार कर उनके कब्जे से एक मोटरसाईकिल, एक 315 बोर का देशी कट्टा व दो जिन्दा राउण्ड जप्त किये गये। वहीं पुलिस फरार 6 अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।