BREAKING NEWS
खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<     BIG REPORT : राम-जानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन.. <<     KHABAR : व्यापारी संघ मनासा के चुनाव निर्विरोध.. <<     KHABAR : चेहल्लुम पर निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन.. <<     KHABAR : धनेरिया कलां में नारायणी सेना की अहम बैठक,.. <<     NEWS : हम भीड़ नहीं हैं बाबा, हम दीवाने हैं.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2026, 6:41 pm
KHABAR : जिले में एचपीवी अभियान को मिली बड़ी सफलता, हायर सेकेंडरी स्कूल तरनोद एवं बेलारा में हुआ शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल तरनोद एवं हायर सेकेंडरी स्कूल बेलारा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। दोनों विद्यालयों में पात्र सभी बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। हायर सेकेंडरी स्कूल तरनोद में कुल 23 बालिकाओं में से सभी 23 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार हायर सेकेंडरी स्कूल बेलारा में भी 5 में से 5 बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण किया गया है। इस उपलब्धि में विद्यालय प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग एवं अभिभावकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। जिला प्रशासन द्वारा एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव अब देखने को मिल रहा है। जिन बालिकाओं ने अभी तक एचपीवी वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे शीघ्र ही नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीकाकरण करवाएं। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है, जो भविष्य में गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करती है। अभिभावक भी अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए टीकाकरण अवश्य करवाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE