मनासा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक मनासा में सेक्टर क्रमांक 02 की नवांकुर संस्था प्रस्फुटन ग्राम सेवा संस्थान द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर बरथुन मे आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की गई, प्रशिक्षण में प्रहलाद धनगर परामर्शदाता विनोद कुमार प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर बरथुन हरचंद जी धनगर सामाजिक कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे उद्घाटन सत्र में प्रहलाद धनगर परामर्शदाता द्वारा समग्र ग्राम विकास में प्रस्फुटन समिति की भूमिका पर प्रकाश डाला किस प्रकार से एक सामाजिक कार्यकर्ता अपने गांव को एक आदर्श गांव बना सकता है इस विषय को लेकर विस्तार रूप से जानकारी दी।
प्रथम सत्र में हरचंद धनगर सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा जन अभियान परिषद की स्थापना और उसके कार्यों पर प्रकाश डाला, द्वितीय सत्र में रवि मोरी कार्यक्रम समन्वयक नवाकुर संस्था द्वारा प्रस्फुटन समितियो के दस्तावेजीकरण के बारे में बताया गया, तृतीय सत्र में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता प्रहलाद धनगर ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम पर अपने विचार रखे, चतुर्थ सत्र में विनोद कुमार प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर बरथुन द्वारा ग्राम विकास की परिकल्पना और परिषद द्वारा होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों पर प्रकाश डाला,, अंतिम सत्र में प्रहलाद धनगर परामर्शदाता द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं का गठन एवं प्रबंधन पर अपने विचार रखे, साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका, ग्राम विकास में उनकी भागीदारी, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रस्फुटन समितियां समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, जनभागीदारी बढ़ाने तथा ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
अंत में उपस्थित सदस्यों को समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने तथा प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यों व नवांकुर सखियों को नवांकुर संस्था प्रतिनिधि व परामर्शदाता द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान गए।