नीमच। समीपस्थ राज्य राजस्थान के केसुंदा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में 19 मार्च 2026 से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर शिव भक्तों में उत्साह का माहौल है।
आयोजकों ने बताया कि कथा के शुभारंभ से पूर्व 19 मार्च को सुबह 8 बजे श्री भैसा श्री माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी।
शिव महापुराण कथा का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और धार्मिक प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कथा का लाभ लेने की अपील की है।