मनासा। नगर में हर मंगलवार को आयोजित सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ और सत्संग 78वें सप्ताह में रंगतेरस के पर्व पर श्रीरामानुज कोट मंदिर में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के युवा और ओजस्वी संत श्री चेतनरामजी (उदयपुर) की प्रेरणा से अनवरत 78 सप्ताह से निरंतर जारी है।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीलक्ष्मीवैंकटेशजी और श्रीहनुमानजी के श्रीविग्रह पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ हुई। तत्पश्चात भक्तों ने सत्संग और भजन-कीर्तन में भाग लिया।
विशेष रूप से उपस्थित रामानंदी साध्वी जयमाला दीदी ने श्कलियुग में देव हजारो है, हनुमान तुम्हारा क्या कहनाश् भजन से हनुमानजी की शक्तियों का गुणगान किया। राजकुमार मारू ने श्सिंदूर चढ़ाने से सब काम होता हैश् भजन से हनुमानजी की सहजता का बखान किया। सत्यनारायण सोनी ने श्रंग मत डालो रे सांवरियाश् से रंगोत्सव की समापन बेला में आनंद वर्षा की।
इसके अलावा, गोपाल हिन्दुस्तानी, अरुण झंवर और गोपाल राठौर ने विभिन्न भजनों से श्रीहनुमानजी और श्रीलक्ष्मीवैंकटेशजी की स्तुति एवं भक्तों की अरदास प्रकट की। भक्तों ने भजन-कीर्तन में नृत्य और उत्साहपूर्वक भाग लिया। ओम सोनी ने श्श्रीराम जानकी बैठे है मेरे सीने मेंश् भजन के माध्यम से अपना विश्वास व्यक्त किया।
सनातन सत्संग मंडल ने पाठ के सफल आयोजन पर सभी सनातन परिवारों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और नवरात्रि के पावन अवसर पर आगामी सत्संग 24 मार्च मंगलवार को शाम 8.30 बजे श्रीनारसिंह माताजी मंदिर, रामपुरा नाका रोड पर अधिकतम संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।