चित्तौड़गढ़। शंकरपुरम स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रंगतेरस पर्व के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और कॉलोनीवासियों ने अबीर-गुलाल से होली खेलकर पर्व को धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम में शंकरपुरम, शिवविहार एवं शिवपुरम के बड़ी संख्या में रहवासी शामिल हुए। सायंकाल मंदिर में भगवान की महाआरती कर भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर महिलाओं और पुरुषों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगतेरस और होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही मंदिर विकास से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।
समारोह पूरे उत्साह और धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।