चित्तौड़गढ़। सेठी स्थित श्री काली कल्याण धाम में चैत्र नवरात्र के अवसर पर गुरुवार को विधि-विधान से नवरात्र स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ होगा।
गादीपति नवीन त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र महोत्सव 19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। गुरुवार सुबह नवरात्र स्थापना के साथ पूजा-अर्चना प्रारंभ होगी।
नवरात्र के दौरान प्रतिदिन पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ, रुद्राभिषेक एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर में आरती होगी तथा दोपहर 2:15 बजे गांदी का समय निर्धारित किया गया है।
नवरात्र स्थापना को लेकर मंदिर परिसर एवं प्रतिमाओं को आकर्षक रूप से सजाया गया है। समिति के अनुसार नवरात्र के दौरान अन्य धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे।